जामताड़ा, अक्टूबर 7 -- झारखंड सरकार के नए वित्तीय निर्देश के आलोक में जामताड़ा के जिला शिक्षा अधीक्षक विकेश कुणाल प्रजापति ने जिले के सभी प्राथमिक, मध्य एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में कार्यरत सभी प्रकार के सरकारी शिक्षकों एवं संबंधित कर्मियों को कर्मचारी सेवा पोर्टल पर जीपीएफ आधार ई-केवाईसी शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि सरकारी कर्मचारियों के लिए जीपीएफ आधार केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है, वरना उनका काम अटक सकता है। झारखंड सरकार ने सेवा रिकॉर्ड को अपडेट रखने के लिए कर्मचारी सेवा पोर्टल बनाया है, जिसमें योगदान से लेकर सेवानिवृत्ति तक के सभी रिकॉर्ड रहते हैं। अब जीपीएफ प्रोफ़ाइल में किसी भी सुधार के लिए आधार आधारित ई-केवाईसी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के सेवा अभिलेखों को सही एवं अद्यतन रखने के लिए यह...