कोडरमा, जनवरी 28 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस दौरान चंदवारा प्रखंड मुख्यालय में प्रमुख मंजू देवी, चंदवारा थाना में थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी डॉ. मयूरी सिन्हा के अलावे कई संस्थानों में झंडातोलन किया गया। वहीं चंदवारा पश्चिमी पंचायत में नवनिर्मित पंचायत भवन का उदघाटन प्रमुख मंजू देवी व मुखिया ने संयुक्त रूप् से फीता काटकर किया। वहीं तिलैया डैम स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, ज्ञानोदय विद्यालय, सन एकेडमी, यूनिक रेशिडेंशियल कोचिंग, गोल्डेन वेल्स पब्लिक स्कूल, मार्गदर्शन कोचिंग, लक्ष्य द एंबिशन, मानव शिल्पी कांटी कोचिंग सेंटर व टेलेंट कोचिंग समेत कई निजी संस्थानों में भी गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कई कार्...