रुडकी, मार्च 15 -- बुग्गावाला क्षेत्र में रविवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर क्षेत्र में सरकारी विभाग में चयनित होने वाले युवाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद कासिम (उत्तराखंड कारागार पुलिस) और मोहित कुमार (ग्राम विकास अधिकारी) ने किया। समारोह में विकास धीमान, अजीत, अंकित और अंकुश कांबोज को उत्तराखंड पुलिस में चयनित होने पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस मौके पर अंकुश राठौर, अंकित कुमार, अमित कुमार, नदीम अली, मोहम्मद आसिफ आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...