फरीदाबाद, मई 31 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। जिले में योग एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुष विभाग द्वारा सभी सरकारी विभागों में चरणबद्ध तरीके से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को योग, प्राणायाम तथा ध्यान की विधियों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मोनिशा लांबा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा उनकी कार्य क्षमता में वृद्धि करना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास तनाव, थकान एवं जीवनशैली जनित विभिन्न रोगों की रोकथाम में सहायक सिद्ध होता है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाई जा सकती है। जिला नोडल अधिकारी (योग) डॉ. सूरज...