बगहा, मई 16 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय जिला शिक्षा पदाधिकारी ने मिल रही शिकायतों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए सभी स्कूलों को गाइडलाइन जारी किया है। जिसमें उन्होंने स्पष्ट कहा है कि सभी माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रधान विद्यालय में नामांकित छात्र/छात्राओं से विभाग द्वारा निर्धारित वर्गवार / मदवार पुनरीक्षित शिक्षण शुल्क ही नियमानुकूल प्राप्त करेंगे।विद्यार्थियों से लिए गये निर्धारित शुल्क का विधिवत् रसीद संबंधित छात्र या अभिभावक को उसी समय उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सरकारी स्कूलों को नामांकन शुल्क में पारदर्शिता रखने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही टाई,बैच, बेल्ट की खरीद के लिए चिन्हित वेंडर के लिए दबाव नहीं डालने की भी हिदायत दी है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि विशेष सचिव शिक्षा विभाग के द्वारा माध्यमिक...