पलामू, जून 10 -- पाटन। किशुनपुर के सरकारी मध्य विद्यालय के खेल मैदान एवं अन्य अतिक्रमित जमीन के मामले में सीओ अमित झा ने नोटिश देकर 24 जुलाई तक कब्जा छोड़ने का निर्देश दिया है। सीओ ने कहा है कि तय समय सीमा के अंदर विद्यालय भूमि से कब्जा नहीं हटाने पर प्रशासनिक तरीके से अतिक्रमण हटाया जाएगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। खेल मैदान में गुमटी, होटल आदि बना दिया गया है। सीओ ने मिंटू प्रसाद, मनोज राम, रविचंद प्रसाद, वसंत प्रसाद, रंजय मिश्रा, प्रवीण चौधरी एवं विवेक कुमार गुप्ता को नोटिस निर्गत किया है। 24 जून को अंचल अधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होकर भूमि से संबंधित कागज़ात प्रस्तुत करने का अवसर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...