सरकारी विद्यालयों में शुरू चेतना सत्र से बढ़ेगा अनुशासन और संस्कार
मधुबनी, मई 21 -- शैलेंद्र कुमार मधुबनी। जिले के सरकारी विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन को मजबूत बनाने के लिए अब प्रतिदिन चेतना सत्र आयोजित किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा ने जिले के सभी बीईओ को इसका प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं बल्कि बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण का सबसे महत्वपूर्ण स्थान है। चेतना सत्र के माध्यम से बच्चों में अनुशासन समय की पाबंदी स्वच्छता नैतिकता स्वास्थ्य जागरूकता और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित की जाएगी। ग्रीष्मकालीन समय में चेतना सत्र सुबह 6:30 बजे तथा शीतकालीन समय में सुबह 9:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। विद्यालय प्रधान और शिक्षक इसकी तैयारी तथा संचालन के लिए जिम्मेदार होंगे। सभी बच्चों की भागीदारी सुनिश्चित करने और अनुपस्थित छात्रों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.