अररिया, मई 9 -- शिक्षा की गणवत्ता पर हुआ मंथन जोकीहाट(एस)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। इस गोष्ठी में का मुख्य रूप से बच्चों के शैक्षणिक सुधार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अभिभावकों की भागीदारी सुनिश्चित करना ने पर चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान शिक्षकों और अभिभावकों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई, जिनमें मुख्य रूप से बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर विद्यालय भेजने पर जोर दिया गया। अभिभावकों से अपील की गई कि वे बच्चों को साफ-सुथरी पोशाक में ही स्कूल भेजें। बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और घर पर होमवर्क पूरा करने की आदतों पर चर्चा की गई, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। यह भी पढ़ें- 'हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी' थीम पर अभिभा...