चक्रधरपुर, अप्रैल 11 -- बंदगांव। शिक्षा के अधिकार को सुदृढ़ करने और छात्रों को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से बंदगांव प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकों का वितरण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों और शिक्षकों ने बच्चों को पुस्तकें भेंट कीं। वितरण के दौरान इस बात पर जोर दिया गया कि समय पर पुस्तकें मिलने से विद्यार्थी अपनी पढ़ाई सुचारू रूप से शुरू कर सकेंगे। प्राथमिक और मध्य विद्यालयों के सभी अर्हता प्राप्त छात्र-छात्राओं को उनकी कक्षा के अनुसार नए सत्र की पुस्तकें दी गईं। नई किताबें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। शिक्षकों ने उन्हें पुस्तकों का सही रखरखाव करने और नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया।वितरण के दौरान बीपीओ कालीचरण गुप्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.