बगहा, मई 14 -- बगहा,हमारे संवाददाता। सरकारी विद्यालयों में बेल्ट, टाई, आईडी कार्ड तथा अन्य सामग्री के नाम पर विद्यार्थियों से राशि वसूले जाने की शिकायतों को जिला शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लिया है। शिकायत मिलने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देना अनिवार्य है और किसी भी प्रकार की अवैध वसूली पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग ने कसा शिकंजाशिकायतों की गंभीरता जानकारी के अनुसार जिले के कई प्रारंभिक एवं मध्य विद्यालयों में विद्यालय को बेहतर और अनुशासित दिखाने के नाम पर विद्यार्थियों से बेल्ट, टाई और आईडी कार्ड के लिए राशि लिए जाने की शिकायत विभाग को मिली थी। मामल...