खगडि़या, अप्रैल 7 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के सभी सरकारी विद्यालय में सोमवार को धूमधाम से प्रवेशोत्सव मनाया गया। विद्यालय में समारोह आयोजित पर नए सत्र 2026-27 में नामांकन के शत-प्रतिशत सफलता के लिए विभाग से जारी पत्र के आलोक में पहली बार बच्चों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।पौरा थाना के प्राथमिक विद्यालय छोटी फुलवड़िया में सबसे पहले बच्चों और उनके अभिभावकों पर पुष्प वर्षा कर उनका विद्यालय में स्वागत किया गया। उसके बाद रोली,चंदन अक्षत अगरबत्ती से उनकी आरती,चंदन और वंदन कर उसके कक्षा में उन्हें किताब और कॉपी भेंट कर समानित किया गया। बच्चे और अभिभावक इस प्रकार के सम्मान को देखकर भाव विह्वल हो गए।अभिभावक भजन यादव ने बताया कि अब विद्यालय में बदलाव साफ नजर आ रहा है। जिला शिक्षा पदाधिकारी का मिशन अब गावँ में भी रंग ला रही है।सरकारी प...