हाजीपुर, अप्रैल 3 -- हाजीपुर। संवाद सूत्र जिले के सरकारी प्रारंभिक एवं माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में ग्रीष्मकाल में 6 अप्रैल से 31 मई (ग्रीष्मावकाश के पूर्व) तक कक्षा का संचालन प्रातः 6:30 से दोपहर 12:30 बजे तक किया जायेगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग बिहार सरकार ने निर्देश जारी किया है। इसके साथ मॉडल टाइम टेबल निर्धारित किया है। निर्देश के अनुसार सुबह 6:30 बजे विद्यालय शुरू हो जायेगा। सुबह 6:30 से 7 बजे तक प्रार्थना, सुबह 7 बजे से 7:40 बजे तक पहली घंटी, सुबह 7:40 से 8:20 बजे तक दूसरी घंटी, सुबह 8:20 से 9 बजे तक तीसरी घंटी, सुबह 9 बजे से 9:40 बजे तक मध्यान्तर एवं प्रारंभिक विद्यालयों में मध्याह्न भोजन का संचालन, सुबह 9:40 से 10:20 तक चौथी घंटी, सुबह 10:20 से 11 बजे तक पांचवी घंटी, सुबह 11 बजे से 11:40 बजे तक छठी घंटी, सुबह 11:40 ...