शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर। ललितपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. मयंक शुक्ला पर सरकारी वाहन के नियमविरुद्ध उपयोग का आरोप लगा है। सर्व समाज जन कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज अंसारी का आरोप है कि निरीक्षण व शासकीय कार्य के लिए उपलब्ध वाहन संख्या यूपी 32 सीएफ 5566 का निजी आवागमन में लगातार प्रयोग किया जा रहा है। बताया गया कि वाहन को ललितपुर से शाहजहांपुर और झांसी तक लाया जाता है, जबकि तैनात चालक भी साथ रहता है और ईंधन सरकारी खर्च पर भरवाया जाता है। इस संबंध में 15 जनवरी को पत्र भेजा गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में जांच की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...