बलिया, मई 14 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के बाद देश में पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत तथा भविष्य की परेशानियों से बचने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से तेल बचाने की अपील की है। फिलहाल इसका न तो कोई लिखित आदेश मिला है और न ही जनपद में इस दिशा में फिलहाल कोई पहल होती दिख रही है। यहां के सरकारी वाहनों में रोजाना हजारों लीटर तेल की खपत हो रही है। हालांकि प्रशासनिक अधिकारियों का दावा है कि जरूरी कार्यों में ही तेल का इस्तेमाल हो रहा है। नगरपालिका में रोजाना ढाई से तीन सौ लीटर तेल की खपत है। इनमें से ज्यादातर गाड़ियां सफाई कार्य में लगती हैं, लिहाजा इन पर रोक मुश्किल है। इसी प्रकार पुलिसिंग में भी रोजाना सैकड़ों लीटर तेल की खपत होती है। यह भी पढ़ें- सांसदों-विधायकों संग छुटभैयों नेताओं का भी लंबा काफिलाप...