सरकारी वाहनों को चरणबद्ध तरीके से ईवी में बदलेगी छत्तीसगढ़ सरकार: सीएम साय
नई दिल्ली, मई 14 -- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन संरक्षण और संसाधनों के संयमित उपयोग के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल जैसे मूल्यवान संसाधनों का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करना सभी नागरिकों का राष्ट्रीय दायित्व है। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय स्तर पर ईंधन की खपत कम करने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग के लिए ठोस पहल कर रही है। उन्होंने बताया कि अब उनके आधिकारिक दौरों के दौरान केवल अत्यावश्यक वाहनों को ही कारकेड में शामिल किया जाएगा। साथ ही मंत्रियों और निगम-मंडलों के पदाधिकारियों से भी सरकारी वाहनों और संसाधनों का सीमित उपयोग करने का आग्रह किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.