भागलपुर, अप्रैल 16 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  सरकारी विद्यालयों में मिलने वाली सरकारी सुविधाओं से वंचित नाथनगर प्रखंड क्षेत्र के एसएस बालिका की छात्रा ने बिहार के शिक्षा मंत्री सहित तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक ललमटिया थाना क्षेत्र के जवाहर सिनेमा के पास की रहनेवाले उत्तम कुमार अविनाश की बेटी छात्रा जाह्नवी कुमारी ने दिए आवेदन में लिखा है कि  वह एसएस बालिका इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय, नाथनगर (यूडीआईएस ई-10222314306) में नवम कक्षा, सेक्शन ए.वन, क्रमांक 43 की नियमित छात्रा है। बावजूद उसे किसी भी प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ से वंचित रखा गया है। जबकि विद्यालय में उसकी उपस्थिति अनिवार्य मानदंडों के अनुरूप है, फिर भी अबतक  मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मेधावृत्ति/छात्...