भागलपुर, मार्च 30 -- भागलपुर। सरकारी लाभ के लिए ई-केवाईसी करा रहे पेंशन (वृद्धा, विधवा, दिव्यांग) और राशन कार्ड खाताधारक सोमवार को ई-केवाईसी कराने के लिए साइबर कैफे में भीड़ लगी है। दरअसल ई-केवाईसी 31 मार्च अंतिम अवसर है। ई-केवाईसी न कराने पर पेंशन बंद और राशन कार्ड से नाम कट सकता है। यह सत्यापन अनिवार्य किया गया है। पेंशन के लिए केवाईसी नजदीकी सीएससी सेंटर एवं राशन कार्ड के लिए डीलर के यहां करा सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...