सरकारी रोक के बाद रात के अंधेरे में हो रहा बालू चोरी
रांची, जून 6 -- तमाड़, प्रतिनिधि। राज्य सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद तमाड़ प्रखंड में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक नहीं लग पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि रात के अंधेरे में बालू लदे वाहन बेखौफ तरीके से क्षेत्र से होकर गुजर रहे हैं। बताया जाता है कि केनल रोड, सारजमडीह-तमाड़ पथ, पालना और भुईयाडीह मार्ग से होकर बालू लदे वाहन रांची-टाटा मुख्य मार्ग की ओर जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सिलसिला लंबे समय से जारी है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से अवैध खनन के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है। वहीं प्रशासन का कहना है कि अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.