गंगापार, मार्च 22 -- बिजौरा गांव स्थित सरकारी रास्ते पर गांव के कुछ लोगों ने अपना छप्पर व गुमटी लगा रखा है। बची सरकारी जमीन पर कूड़ा फेंका जा रहा है। जिससे गंगाघाट तक लोगों को पहुंचने में दिक्कत हो रही है। गांव के नेब्बूलाल पुत्र झेंगुर ने बताया सरकारी जमीन के अभिलेखों में रास्ता दर्ज है, इस रास्ते से लेाग गंगाघाट आवागमन करते रहे, लेकिन कुछ वर्ष पूर्व गांव के कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर छप्पर व गुमटी रख रास्ता को बाधित कर दिया। इस बात की शिकायत 2012 से वह लगातार तहसील दिवस में करते चले आ रहे हैं, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...