बलरामपुर, मई 17 -- बलरामपुर, संवाददाता। महाराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर में सरकारी सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध निर्माण व अतिक्रमण का मामला सामने आया है। राजस्व विभाग की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम शिवानगर में तैनात लेखपाल भावना गुप्ता ने पुलिस को लिखित तहरीर दी। उन्होंने बताया कि ग्राम शिवानगर की गाटा संख्या 198/0.1250 हेक्टेयर भूमि सरकारी अभिलेखों में सार्वजनिक रास्ते के रूप में दर्ज है। इस भूमि को बीते 5 अप्रैल को राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने अतिक्रमण मुक्त कराया था। प्रशासनिक कार्रवाई के बावजूद स्थानीय निवासी अब्दुल मन्नान पुत्र हसन रजा ने दोबारा सरकारी भूमि के एक हिस्से पर दीवार खड़ी कर अवैध निर्माण शुरू कर दिया। लेखपाल ने आरोपी को...