सरकारी राशि मिलने के बाद भी आवास निर्माण में दिलचस्पी नहीं ले रहे लाभुक
गढ़वा, मई 14 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने गुरुवार को सभी मुखिया और पंचायत सचिवों की के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और 15वें वित्त आयोग की योजनाओं के प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान कई मुखिया और पंचायत सचिवों ने बीडीओ को जानकारी दी कि क्षेत्र में कई ऐसे लाभुक हैं, जो आवास निर्माण की राशि मिलने के बाद भी वह निर्माण कार्य में दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। ऐसे लाभुकों को दो-दो बार नोटिस जारी किया जा चुका है। उसके बावजूद वह सरकारी राशि दबाकर बैठे हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ ने सख्त निर्देश दिया कि ऐसे लाभुकों से तत्काल सरकारी राशि की वसूली की जाए। साथ ही राशि गबन करने के आरोप में उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
बालू की समस्या बैठक में मुखिया व मुखिया प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.