नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, प्रमुख संवाददाता। पुलिस ने लोगों को सरकारी योजनाओं में आवेदन कर लाभ दिलाने के नाम पर रकम ऐंठने वाले को गिरफ्तार कर लिया। डीएम मेधा रूपम ने विधवा पेंशन की लाभार्थी की शिकायत पर गुरुवार को मामले में कार्रवाई कराई। डीएम मेधा रूपम ने बताया कि वह गुरुवार लोगों की सुनवाई कर रही थीं। इसी दौरान बुजुर्ग महिला ने विधवा पेंशन योजना का लाभ दिलाने के नाम पर उनसे रिश्वत लेने की शिकायत की। डीएम ने जांच में पाया कि योजनाओं के नाम पर रुपये ऐंठने वाला बिचौलिया सक्रिय है। उन्होंने तत्काल सूरजपुर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से जेवर के रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- पीएम आवास के लिए राशि अनुशंसा कराने को मांग रहा था रिश्वत साथ ही आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कर ली। डीएम मेधा रूपम ने अपील की है कि किस...