सरकारी योजनाओं से वंचित लाभार्थियों को मिलेगा लाभ
अयोध्या, अगस्त 6 -- बीकापुर, संवाददाता। सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए जिले में 5 अगस्त से 20 अगस्त तक 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में जिलापूर्तिधिकारी बृजेश कुमार मिश्रा ने जिले की 11 ब्लाकों में तैनात पूर्ति निरीक्षकों एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभियान के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के राशन कार्डधारकों, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, विधवा पेंशन, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना समेत विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान आधार आधारित गतिविधियों के साथ-साथ आईसीसी गतिविधियों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.