बक्सर, जुलाई 24 -- युवा के लिए ---- कार्यक्रम जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने शुक्रवार को पत्र जारी कर दिया निर्देश विभिन्न तरह के जागरूकता गतिविधियों का किया जाएगा आयोजन बक्सर, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार की उपलब्धियों के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान) अनन्या ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। जारी निर्देश के अनुसार विद्यालयों में वृक्षारोपण, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न तरह के जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं के साथ आमजनों को भी बिहार सरकार की योजनाओं ...