सरकारी योजनाओं से अनाथ बच्चों और महिलाओं को करें लाभान्वित
चित्रकूट, जुलाई 10 -- मऊ। बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक एसडीएम रामऋषि रमन की मौजूदगी में हुई। उन्होंने बच्चों के संरक्षण एवं देखरेख के निर्देश दिए। कहा कि अनाथ श्रेणी में आने वाले बच्चों व महिलाओं को चिन्हित कर सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाए। इसके लिए सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए। बच्चे बाल मजदूरी करते हुए मिलें तो उनको चिन्हित कर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। किसी भी बच्चे का बाल विवाह होने से रोकने का प्रयास करें। बच्चे जिस मामले से संबंधित हो, उसको तुरंत पुलिस को सूचित करें। कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने के लिए संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक से संपर्क करें। बैठक में सभासद गंगासागर, बाल कल्याण अधिकारी मुन्ना सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी डा सौरभ सिंह, महिला कल्याण अधिकारी प्रिया माथुर, नीति आयोग से रेखारानी, काजल सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.