जहानाबाद, जनवरी 8 -- अरवल, निज प्रतिनिधि बीपीएल एवं योग्य परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय समीक्षा बैठक उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं जैसे- सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, किसान योजनाएं, श्रम कल्याण योजनाएं एवं अन्य कल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा निर्देश दिया गया कि सभी विभाग लाभुकों की पहचान, सत्यापन एवं कवरेज को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें। जिससे कोई भी योग्य लाभुक योजना के लाभसे वंचित न रहे, इसके लिए विभागीय समन्वय को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने पंचायत एवं वार्ड स्तर पर विशेष शिविरों, होम विजिट, तथा डोर-टू-डोर सत...