पूर्णिया, जून 23 -- धमदाहा, एक संवाददाता। प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय धमदाहा में सोमवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक पूर्णिया एवं बीडीओ प्रकाश कुमार ने संयुक्त रूप से विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सरकारी योजनाओं के लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। बैठक में पिछली बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन की समीक्षा की गई तथा जिला साख योजना 2025-26 के निर्धारित लक्ष्यों के आलोक में विभिन्न बैंकों की शाखावार प्रगति पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने सभी बैंक प्रबंधकों को सर्टिफिकेट केस से संबंधित रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 का नियमित मिलान कराने तथा बैंक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सरकारी योजनाओं के लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने पर जोर...