गोंडा, मई 19 -- गोण्डा, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सलाहकार समिति एवं बैंकर्स अधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई तथा उनके त्वरित एवं नियमानुसार निस्तारण के लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैंकर्स से कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, स्टैंड-अप इंडिया, डीडीयूजीवाई, किसान फसल बीमा, एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की समयबद्ध जांच एवं निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर प्राप्त होना चाहिए, जिससे कि शासन की मंशा के अनुरूप अधिक से अध...