सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु पुलिस ने रविवार को प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी के नेतृत्व में मिशन शक्ति के अंतर्गत झुलनीपुर गांव की बालिकाओं व महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। साथ ही उनके अधिकार के बारे में बताया। पुलिस टीम ने उन्हें हेल्प लाइन नंबरों 1090, 181, 1076, 112,108,102, 1098, 101, 1930 व गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...