पीलीभीत, सितम्बर 21 -- यूपी के पीलीभीत में ऑनलाइन गेमिंग ऐप और फर्जी इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए देश के विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उनके पास से लैपटॉप, मोबाइल और कई फर्जी बैंकिंग दस्तावेज बरामद हुए हैं। अब तक 100 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि की ठगी की पुष्टि हुई है। आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों में फैला है। यह लोग सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का झांसा देकर बैंक खाते खुलवाते थे। दस हजार का लालच देते थे। इन्हीं खातों में ठगी का पैसा मंगाया जाता था। सीओ सदर आईपीएस नताशा गोयल ने बताया कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरी निवासी दानिश अंसारी ने 18 जुलाई को मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें कहा गया था कि कस्बा जहानाबाद निवासी दो सगे भाइयों मोबिन व मोहसि...