छपरा, जनवरी 28 -- सोनपुर में विधायक ने की सरकारी योजनाओं की समीक्षा समीक्षा के दौरान विभिन्न विभागों के कामकाज का भी किया मूल्यांकन प्रशासनिक पदाधिकारियों को दिया कई आवश्यक निर्देश सोनपुर। अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में बुधवार को आयोजित अनुमंडल स्तरीय प्रशासनिक पदाधिकारीयों की बैठक में सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्य, क्षेत्र की कानून व्यवस्था और जनसमस्याओं की समीक्षा की गई। विभागवार समीक्षा के दौरान पदाधिकारीयों से अपने दायित्वों के निर्वहन में किसी भी तरह की लापरवाही - कोताही नहीं बरतने की अपील की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनय कुमार सिंह ने की। बैठक में विधायक ने ग्रामीण विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग, बिजली विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों मे...