बुलंदशहर, अप्रैल 22 -- जिले के नवनियुक्त डीएम कुमार हर्ष ने पदभार ग्रहण करने के बाद स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का प्रभावी और पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाएगा। डीएम कुमार हर्ष ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और जनता से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाएं। यह भी पढ़ें- नवागत डीएम बोले, जनसुनवाई में बरती जाए कोताही साथ ही योजनाओं की नियमित मॉ...