सीवान, जनवरी 7 -- हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को बीपीआरओ मोहम्मद शबाब की अध्यक्षता में प्रखंड अंतर्गत सभी पंचायतों के मुखियाओं एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड के सभी पंचायतों से जुड़े जेई, पंचायत सचिव एवं लेखापाल भी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर संचालित विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना तथा लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के लिए दिशा-निर्देश देना था। बैठक की शुरुआत में बीपीआरओ मोहम्मद शबाब ने उपस्थित सभी मुखियाओं, प्रतिनिधियों एवं कर्मियों से परिचय प्राप्त किया। इसके उपरांत उन्होंने पंचायतों में चल रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुंचना चाहिए, इसके लिए सभी संबंधित पदाधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.