देवरिया, जून 15 -- देसही देवरिया, हिन्दुस्तान संवाद। तीन दिवसीय जन कल्याण कार्यक्रम के तहत दूसरे दिन शिक्षा और बाल विकास परियोजना विभाग के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा,सीडीपीओ बिंदु यादव के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। आंगनवाड़ी सहायिका सरोज शर्मा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। कंपोजिट विद्यालय हरैया बसंतपुर के बच्चियों के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।अधिकारियों और विभागों के द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरैया बसंतपुर, प्राथमिक विद्यालय बैजुटोला के द्वारा लगाए गए टीएलएम स्टाल का निरीक्षण किया गया। गोद भराई व अन्नप्राशन कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी गोपाल मिश्रा, सीडीपीओ बिंदु यादव, सुपरवाइजर पुष्पांजलि सिंह, अजीत कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं क...