हरिद्वार, फरवरी 10 -- जगजीतपुर स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि बीते कई महीनों से मूलभूत सुविधाओं के अभाव में उनकी शैक्षणिक गतिविधियां और दैनिक जीवन दोनों प्रभावित हो रहे हैं। मंगलवार को उन्होंने संयुक्त ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग उठाई। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि प्रैक्टिकल लैब के आवश्यक उपकरण पिछले पांच महीनों से उपलब्ध नहीं हैं। लेक्चर थिएटर में चॉक-डस्टर और जलापूर्ति जैसी सामान्य सुविधाएं तक नहीं हैं। प्रोजेक्टर खराब पड़े हैं, जिससे मेडिकल की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उनको आवश्यक वस्तुओं के लिए ऑनलाइन ऑर्डर की अनुमति नहीं है, जबकि शिक्षकों को यह सुविधा दी जा रही है। हॉस्टल और मेस की स्थिति पर भी छात्रों ने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि भोजन की गुणवत्त...