हजारीबाग, जून 18 -- बरकट्ठा, प्रतिनिधि। मुहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण संपन्न को लेकर बरकट्ठा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम जोहन टुड्डू और संचालन शिक्षक यमुना प्रसाद ने किया। बैठक में थाना क्षेत्र के विभिन्न मुहर्रम अखाड़ाधारियों को संबोधित करते हुए एसडीएम जोहन टुड्डू ने कहा कि सरकारी मानकों के तहत ही त्योहार को मनाएं। मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारा का संदेश देता है। यह भी पढ़ें- कुडू थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक हुईबैठक के मुख्य बिंदु प्रशासन की नजर हुड़दंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। जुलूस में भड़काऊ गाना या कव्वाली नहीं बजाना है। सोशल मीडिया पर सामाजिक वातावरण को दूषित करने से बचने का प्रयास करें। पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने कहा कि मुहर्रम का त्योहार हम सभी को शांति का संदेश देता है। इस...