फिरोजाबाद, मार्च 8 -- सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए योजनाएं चला रही हैं तो कई दलाल भी इस बीच सक्रिय हो गए हैं, जो भोली भाली महिलाओं को योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठग रहे हैं। न्यू आंबेडकर कॉलोनी निवासी महिलाएं ऐसे ही एक युवक की बातों में आ गईं। युवक महिला के कुंडल सहित 600 रुपये ठग ले गया। थाना उत्तर के न्यू आंबेडकर बघेल कॉलोनी निवासी राजपाल के घर पर उनकी सास फूल माला निवासी नगला गुदेला घिरोर मैनपुरी आई थी। आरोप है शनिवार को वह काम से गए थे। दोपहर में डेढ़ बजे एक 30 वर्षीय व्यक्ति बाइक से आया। उसने घर में मौजूद महिलाओं से कहा कि उनका सरकारी आवास निकल आया है। पहले तो राजपाल की पत्नी एवं सास ने भरोसा नहीं किया, लेकिन इसके बाद में युवक ने उन्हें समझाते हुए कहा कि सरकारी योजना है तथा बस थोड़ी सी औपचारिकताएं पूरी करने पर उन्हें लाभ मिल जा...