कटिहार, जनवरी 5 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या 10 अंतर्गत भरत टोला गांव स्थित सरकारी भूमि को अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी के नेतृत्व में अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस कार्रवाई के दौरान मुख्य पार्षद बबलू मंडल भी मौके पर मौजूद रहे। अंचल पदाधिकारी स्नेहा कुमारी ने जानकारी देते हुए बताया कि भरत टोला गांव निवासी सोनू कुमार द्वारा सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत की गई थी। जांच में पाया गया कि संबंधित भूमि बिहार सरकार की आम रास्ता है, जिस पर अतिक्रमण कर रखा गया था। शिकायत के सत्यापन के बाद अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उन्होंने बताया कि अमदाबाद बाजार में लगने वाले जाम की समस्या को लेकर भी मापी कराई जा चुकी है। निर्धारित समय सीमा के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने की स्थिति में नगर पंचायत प्रशासन के सहयोग से सख्त क...