संतकबीरनगर, जनवरी 8 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के परसामाफी गांव में बुधवार को सरकारी भूमि पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय और क्षेत्राधिकारी सर्वदवन सिंह की अगुवाई में जेसीबी मशीन लगाकर सड़क किनारे किए गए पक्के निर्माणों को ध्वस्त कराया गया, जबकि अस्थायी अतिक्रमण भी मौके से हटवा दिए गए। परसा माफी गांव में प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य लंबे समय से अतिक्रमण के चलते बाधित चल रहा था। सड़क किनारे की सरकारी भूमि पर लगभग 20 लोगों द्वारा दुकानों, चबूतरों व अन्य निर्माण कर कब्जा कर लिया गया था। प्रशासन की ओर से कई बार नोटिस व चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे एसडीएम व सीओ पुलिस बल और राजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.