आजमगढ़, मार्च 14 -- लालगंज(आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के खारंग उर्फ चकिया में करोड़ों की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से कुछ लोगों ने कब्जा जमाया था। तहसलीदार ने शुक्रवार को भूमि से कब्जा को हटवाया। पंचम चौहान ने मड़ई डाल कर उसके चाय की दुकान कर कई साल से कब्जा जमाया था। नोटिस के बाद भी वह कब्जा नहीं हटा रहा था। क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर न्यायालय अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के संज्ञान मामला आया। मामले की सुनवाई पूरी करते हुए एडीएम ने सरकारी बंजर भूमि से कब्जा हटाने के लिए तहसीलदार लालगंज को आदेशित किया गया था। जिसपर शुक्रवार को तहसीलदार उमेश सिंह के नेतृत्व में राजस्व निरीक्षक हरिद्वार सिंह, लेखपाल दीपक उपाध्याय, सुनिल उपाध्याय, महेश सहित अन्य लेखपाल, सफाई नायक चंद्रमणि यादव, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कब्जा को जेसीबी से ...