सरकारी भूमि से घर हटाने का भाकपा ने किया विरोध
मधुबनी, जून 1 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। भाकपा ( मार्क्सवादी) मधुबनी जिला कमेटी ने रांटी में प्रशासन द्वारा गरीबों के घर को तोड़े जाने की कड़ी निंदा की है। माकपा जिला सचिव मनोज कुमार यादव ने कहा कि रांटी में सोमवार को बीस वर्ष से अधिक समय से गरीब, दलित, पिछड़ा भूमिहीन परिवार घर बनाकर चूल्हा,चौकी अपने परिवार के साथ रहते आ रहे थे। सरकारी जमीन पर बसे हुए हैं। जमीन माफिया और प्रशासन ने मिलीभगत से गरीबों को उजाड़ा जा रहा है। यह मामला उच्च न्यायालय में लंबित है। उन्होंने कहा कि अंचल अधिकारी कानून को अपने हाथों में लेकर गरीबों, महिलाओं के उपर लाठियां बरसाई। जिसमें दर्जनों लोग चोटिल हुए। जिला सचिव श्री यादव ने कहा कि सबसे बड़ी बात यह है कि अंचल अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी के मौजूदगी में भू-माफिया ने गरीबों के घरों में आग लगा दी। प्रशासन बड़ी मशक्कत के ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.