बाराबंकी, फरवरी 26 -- फतेहपुर। तहसील क्षेत्र में गुरुवार को एसडीएम कार्तिकेय सिंह के निर्देश पर कुर्सी के अमरसंडा में करीब 80 लाख रुपये मूल्य की सरकारी जमीन मुक्त कराई गई। अमरसंडा में गाटा संख्या 1147 ख/ 0.887 सरकारी अभिलेखों में बंजर दर्ज है। इस भूमि पर मुजीब पुत्र बाबू द्वारा अवैध अतिक्रमण कर टीन शेड व अन्य निर्माण कर लिया गया था। ग्रामीण जनता भूमि पर अतिक्रमण हटाने की मांग कर रही थी। इस मामले में धारा 67 के तहत सुनवाई कर तहसीलदार वैशाली अहलावत ने बंजर भूमि पर अतिक्रमण साफ कराने का आदेश पारित किया था। इसी के बाद एसडीएम द्वारा नायब तहसीलदार अंकिता पांडेय के नेतृत्व में टीम गठित कर राजस्व कर्मियों को अतिक्रमण हटाने के लिए भेजा गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस बल मौजूद था। टीम ने जेसीबी मशीन से टीन शेड व अन्य अवैध अतिक्रमण साफ करा दिया। मुक्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.