भभुआ, मार्च 6 -- डीएम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के मुंडेश्वरी सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने राजस्व कार्यों से संबंधित मामले की काफी गहनता से की समीक्षा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में शुक्रवार को डीएम नितिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिले के सभी अंचलों के सीओ व राजस्व पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने दाखिल-खारिज के लंबित मामलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बिना किसी ठोस कारण के कोई भी आवेदन लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने और चिन्हित भूखंडों पर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश सभी सीओ को दिया। राजस्व संग्रहण के लक्ष्यों की समीक्षा करते हुए डीएम ने पदाधिकारियों को वित्तीय...