रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- अरुण दुबे, गूलरभोज। गुरुवार को हरिपुरा जलाशय की डाउन स्ट्रीम में बसे गांव ठंडा नाला क्षेत्र में राजकीय भूमि पर अवैध रूप से किए गए धार्मिक स्थल के अतिक्रमण को लेकर सिंचाई विभाग ने अंतिम नोटिस जारी किया है। नोटिस में 17 अप्रैल तक अवैध निर्माण हटाने के लिए कहा गया है। सिंचाई विभाग द्वारा एसडीएम ऋचा सिंह व तहसीलदार लीना चंद्रा धामी की मौजूदगी में अतिक्रमणकारियों को साक्ष्य प्रस्तुत करने अथवा स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए। नोटिस में बताया गया कि पूर्व में विभाग द्वारा 08 दिसंबर 2025 को भी अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया है। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित लोग 17 अप्रैल तक स्वयं अवैध कब्जा हटाना सुनिश्चित करें। यदि किसी के पास भूमि से संबंधित कोई दस्तावेज, अभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.