प्रयागराज, अप्रैल 4 -- धूमनगंज में राज्य सरकार की अर्बन सीलिंग की भूमि को अवैध रूप से बेचने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लेखपाल ने दो आरोपितों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। लेखपाल अनूप कुमार की तहरीर के अनुसार तहसील सदर के मौजा हरवारा स्थित गाटा संख्या 262 एवं 259 वर्तमान खतौनी में राज्य सरकार के अर्बन सीलिंग खाते में दर्ज है। आरोप है कि गाटा संख्या 262 को हरिशंकर उर्फ दयाशंकर पटेल निवासी जयंतीपुर सुलेमसराय ने अवैध रूप से विक्रय कर दिया। इसी तरह गाटा संख्या 259 की भूमि को रामचन्द्र निवासी जयंतीपुर ने नियमों के विपरीत बेच दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...