सरकारी भूमि पेड़ काट ले गए लकड़कट्टे
श्रावस्ती, मई 1 -- श्रावस्ती। सोनवा थाना क्षेत्र के भिठिया चिचड़ी गांव में सरकारी भूमि पर पीपल, आम व बरगद के पेड़ लगे थे। जिसे कुछ लकड़कट्टे बिना अनुमति चोरी से काटकर उठा ले गए। लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने तीन अज्ञात लोगों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। 29 अप्रैल की सुबह करीब तीन बजे कुछ लोग पेड़ को काटकर उठा ले गए। जिसकी जानकारी जिम्मेदारों को नहीं हुई। ग्रामीणों की ओर से हल्का लेखपाल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लेखपाल सुरेश खन्ना ने जांच पड़ताल की। साथ ही सोनवा थाने में तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया। पुलिस ने तीन अज्ञात के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम व उत्तर प्रदेश ग्रामीण एवं पर्वतीय क्षेत्रों में वृक्षों का संरक्षण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.