बाराबंकी, अप्रैल 19 -- हैदरगढ़। करीब पांच बीघा सरकारी भूमि पर लगी गेहूं की फसल चोरी से काटने वाले आरोपियों के विरुद्ध राजस्व कर्मी ने एफआईआर दर्ज कराई है। बरामद अनाज प्रधान की सुपुर्दगी में रखवा दिया गया है। मामला थाना हैदरगढ़ के लाही ग्राम पंचायत का है। क्षेत्र के लेखपाल कृष्ण मुरारी ने थाने में तहरीर देकर कहा कि ग्राम पंचायत में सरकारी भूमि पर गेहूं की फसल लगी थी। यह भूमि व उस पर लगी फसल ग्राम प्रधान गंगा प्रसाद के सुपुर्दगी में दी गई थी। राजस्व कर्मी ने आरोप लगाया कि दो दिन पहले लाही निवासी बुद्धूलाल, श्यामलाल व रामराज चोरी से कटेसर से फसल काटकर उठा ले गए। राजस्व कर्मी द्वारा बताई जा रही सरकारी भूमि पर फसल काटने वाले आरोपियों द्वारा ही गेहूं की फसल बोई गई थी। लेकिन तीन महीने पहले कब्जेदारी को लेकर कई पक्ष आपस में लड़ गए। मामला थाने पहुंच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.