जौनपुर, जून 29 -- बरसठी। थाना क्षेत्र के घनापुर गांव में रविवार को सरकारी बंजर खाते की भूमि पर मदरसा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए वहां पर हो रहे किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को राजस्व विभाग से भूमि की स्थिति और स्वामित्व पर निर्णय होने के बाद ही कोई निर्माण करने की हिदायत दी है। यह भी पढ़ें- न्यायालय में विचाराधीन विवादित भूमि पर पुलिस ने रुकवाया निर्माणविवाद का कारण गांव की जिस भूमि पर मदरसा निर्माण की तैयारी की जा रही थी, वह राजस्व अभिलेखों में बंजर खाते की सरकारी भूमि दर्ज है। इसी को लेकर गांव के एक पक्ष के शोला शेख, अब्दुल्ला समेत दर्जनों लोगों ने निर्माण का विरोध क...