रुडकी, जून 10 -- झबरेड़ा, संवाददाता। सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद प्रशासन ने झबरेड़ा-सहारनपुर मार्ग पर ग्राम भक्तोवाली के पास सरकारी भूमि पर बनी एक अवैध मजार को मंगलवार शाम ध्वस्त कर दिया। प्रशासन का कहना है कि संबंधित पक्ष को पहले नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई आपत्ति या जवाब नहीं मिलने पर यह कार्रवाई की गई। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के नेतृत्व में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार देर शाम कार्रवाई को अंजाम दिया। प्रशासन के अनुसार मजार लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बनी हुई थी, जिससे सड़क पर अतिक्रमण होने के साथ यातायात प्रभावित होने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। यह भी पढ़ें- सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजार ध्वस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...