उन्नाव, जनवरी 7 -- मोहान। हसनगंज कस्बे के बाहर ग्राम सभा व सरकारी रास्ते की जमीन नौ बिसुवा पर कब्जा कर मकान निर्माण किए जाने की शिकायत पर प्रशासन ने जांच कर कार्रवाई की। हसनगंज कस्बा की ग्राम प्रधान मालती ने 24 जुलाई 2024 को तहसीलदार न्यायालय में जितेंद्र रस्तोगी सहित अन्य के विरुद्ध ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर मकान बना लेने की कार्रवाई के लिए वाद दायर किया था। तहसील प्रशासन ने राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत कार्रवाई कर मंगलवार देर शाम नायब तहसीलदार डॉ. प्रीति के नेतृत्व में तीन सदस्यीय लेखपाल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान गाटा संख्या 391, 397 व 392 में ग्राम समाज की भूमि व सरकारी रास्ते पर अवैध रूप से बने मकान पाए गए। नायब तहसीलदार डॉ. प्रीति ने बताया कि मौके की जांच कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी गई है। धारा 67 के तहत...